logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Big Breaking: नागपुर-पुणे महामार्ग पर भीषण हादसा, आठ की मौत


बुलढाणा:नागपुर पुणे मार्ग पर बुलढाणा  जिले के सिंदखेड राजा  तहसील के पलसखेड गांव के पास एसटी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई।  मंगलवार सुबह हुए इस हादसे में एसटी बस के चालक समेत 8 लोगों की मौत हो गई जबकि बस में सवार 13 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हुए है।   इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. वैसे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मियों को अस्पताल में पहुंचाया गया। 

 मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक और यात्रियों को लेकर जा रही एसटी बस में जोरदार टक्कर हुई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखर्चे उड़ गए. हादसे के दृश्य ये बता रहे है की दोनों वाहनों के बीच कितनी जोरदार टक्कर हुई होगी। चारों तरफ चीख - पुकार और अफरा तफरी का माहौल था.
इस भीषण हादसे में  बस चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 3और यात्रियों ने भी घटनास्थल  पर दम तोड़ दिया।  इस भीषण हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री जख्मी हुए है, जिन्हे पुलिस और स्थानीय नागरिकों की मदद से सिंदखेड रहा के अस्पताल में पहुँचाया गया।  लेकिन अस्पताल पहुँचने तक 4 और यात्रियों की मौत हो गई। दोनों वाहनों को मार्ग से हटाने के बाद आवाजाही सामान्य कराई .