logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: जिलाधिकारी कार्यालय से चंदन का पेड़ चोरी, प्रशासन में मचा हड़कंप


बुलढाणा: चंदन चोर का नाम लेते ही हमें वीरप्पन का नाम याद आता है। हालांकि, सुरक्षा बलों ने वीरप्पन को मुठभेड़ में मार गिराया था। लेकिन, देश में कई छोटे-मोटे वीरप्पन घूम रहे हैं।  ऐसा ही एक मामले बुलढाणा जिले से सामने आया है, जहां  एक चोर ने जिलाधिकारी कार्यालय में लगे चंदन के पेड़ को उखाड़कर ले गया। नए पालकमंत्री के स्वागत की तैयारी के दौरान यह बात सामने आई, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

नए पलकमंत्री के स्वागत के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में तैयारी शुरू थी। इसी दौरान कलेक्टर के सामने स्थित पार्क में लगाए गए चंदन का पेड़ गायब दिखा। यह जानकारी सामने आते ही परिसर में हड़कंप मच गया। आनन्-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे। पेड़ की अनुमानित लागत 25 साल आंकी गई। वहीं इससे 10 किलो लकड़ी निकेगी। जानकारी मिलते ही सिटी थाने के थानेदार प्रहलाद काटकर मौके पर पहुंचे और पंचनामा किया।

सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल 

इस घटना से जिलाधिकारी कार्यालय की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रवेश द्वार पर एक पुलिस स्टेशन है। इसकी परिणति यह है कि सड़क पार करते ही पुलिस अधीक्षक का कार्यालय है। इससे कलेक्टर कार्यालय कितना सुरक्षित है? ऐसा सवाल मन में आया है. इससे थानेदार काटकर के सामने तत्काल जांच की चुनौती खड़ी हो गयी है।