logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

महिला बलात्कार और जबरन धर्मान्तरण मामला: पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरार मौलाना हुआ गिरफ्तार; पुलिस ने जाँच की तेज


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में भारतीय वायुसेना (IAF) के एक अधिकारी की 24 वर्षीय पत्नी के साथ बलात्कार, ब्लैकमेलिंग, जबरन निकाह और धर्मांतरण की कोशिश के मामले से हड़कंप मच हुआ है। वहीं अब इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सोनेगांव पुलिस ने फरार मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि, पुलिस ने इस मामले में मुख्या आरोपी मुख्य आरोपी अयाज मदारे, उसके दोस्त आमीन शेख को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी मौलाना फरार चल रहा था। 

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता नागपुर में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है, जबकि उसके पति वायुसेना में अधिकारी हैं और फिलहाल दूसरे शहर में तैनात हैं। मुख्य आरोपी अयाज ताज मदारे पीड़िता का स्कूल का पुराना सहपाठी (क्लासमेट) है। उसने प्लॉट खरीदने के बहाने पीड़िता से संपर्क बढ़ाया। आरोपी अयाज ने पीड़िता को वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाया, जहां उसे कोल्ड ड्रिंक/जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। बेहोशी की हालत में उसके साथ बलात्कार किया गया और आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो बना लिए गए।

वीडियो दिखाकर ब्लैकमेलिंग और 4 लाख की वसूली

नशीली हालत में बनाए गए वीडियो और तस्वीरों के आधार पर आरोपी अयाज पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करने लगा। बदनामी के डर से पीड़िता चुप रही, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया और डरा-धमकाकर करीब 4 लाख रुपये भी वसूल लिए।

काली जादू, सगाई और जबरन निकाह की कोशिश

मामला सिर्फ ब्लैकमेलिंग तक सीमित नहीं रहा। आरोपी ने पीड़िता पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि अयाज उस पर कोई तांत्रिक विधि (काली जादू) करता था और उर्दू में मंत्र फूंककर उसे अपने वश में करने की कोशिश करता था। बीती 31 मई को अयाज पीड़िता को जबरन नागपुर के पास कळमेश्वर ले गया। वहां उसकी मुलाकात अपने दोस्त आमीन शेख और मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा (तामिया) से बुलाए गए हजरत मौलाना से कराई। वहां पीड़िता के साथ फिर ज्यादती हुई और जबरन 'कबूल है' कहलवाने की कोशिश की गई।

वायरल वीडियो में दिखी बेबसी

इस पूरे मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी अयाज जमीन पर बैठकर पीड़िता के हाथ कसकर पकड़े हुए है और धार्मिक मंत्र पढ़ रहा है। वीडियो में पीड़िता रोते हुए, खुद को छुड़ाने की कोशिश करते हुए साफ कह रही है— 'तुझे लड़ने की बहुत आदत है ना, हाथ छोड़ ना... मुझे छोड़ दे।' लेकिन आरोपी ने उसका हाथ नहीं छोड़ा।

पति के लौटते ही खुला राज

पीड़िता ने लोक-लाज और डर के मारे इस पूरी प्रताड़ना को अपने पति से छिपाकर रखा था। लेकिन तीन दिन पहले जब उसके एयरफोर्स अधिकारी पति ड्यूटी से घर लौटे, तो उनके सामने ही पीड़िता के फोन पर धमकी भरा कॉल आया। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और रोते हुए पति को अपनी आपबीती सुनाई। पति को सच पता चलते ही तुरंत सोनेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों आरोपियों मुख्य आरोपी अयाज मदारे, उसका दोस्त आमीन शेख और मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों फिलहाल पुलिस कस्टडी में हैं। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त कर फॉरेन्सिक्स जांच के लिए भेज दिए हैं।