logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मध्य नागपुर हंगामा: अंतरिम जमानत लेकर अदालत पहुंचा बंटी शेल्के, जाँच में सहायता का किया वादा; सहयोगियों को भी मिली बेल


नागपुर: मध्य नागपुर विधानसभा सीट पर मतदान के बाद हुए हंगामे और तोड़फोड़ मामले पर फरार चल रहे कांग्रेस उम्मीदवार बंटी शेल्के अचानक से शुक्रवार को जिला व सत्र न्यायालय पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार, शेल्के अंतरिम जमानत लेकर अदालत पहुंचा था। इस दौरान उसने मामले में अदलात में पहुंचने के बाद उसने पुलिस को जाँच में सहयोग करने का आश्वासन दिया। साथ ही अपने गिरफ्तार साथियों को जमानत देने की मांग की। जिसके बाद अदालत ने गिरफ्तार आरोपियों को जमानत दे दी। 

क्या है मामला? 

ज्ञात हो कि, बूथ नंबर 268 नंबर से पोलिंग कर्मचारी ईवीएम और वीवीपैट मशीन लेकर स्ट्रांग रूम जा रहे थे। जैसे ही कर्मचारी वहां से निकल रहे थे। अचानक उनपर अज्ञात युवकों ने तलवार और चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार शेलके मौके पर पहुंचे और हंगामा करते हुए गाड़ियों में तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा उम्मीदवार प्रवीण दटके अपने समर्थको के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान दोनों कांग्रेस समर्थको ने दटके के साथ धक्कामुक्की करते हुए उनसे भी मारपीट की।

पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार  

वीडियो और भाजपा नेताओं की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शेलके सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले और हंगामा करने वालों को पुलिस ने धरपकड़ शुरू की। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। जहां सभी को क्राइम ब्रांच ने अदालत में पेश किया। जहां क्राइम ब्रांच ने आरोपियों की पांच दिन की कस्टडी मांगी।

सुनवाई के दौरान अदालत पहुंचा बंटी 

अदालत की कार्रवाई शुरू ही थी कि, मामले में अभियुक्त और फरार चल रहे बंटी शेलके अदालत पहुंचे। जानकारी के अनुसार, शेल्के अंतरिम जमानत लेकर अदालत पहुंचे थे। सुनवाई के दौरान बंटी ने मामले में पुलिसकर्मियों को मामले में सहयोग करने की बात कही। दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद अदालत ने पुलिस की मांग को ख़ारिज करते हुए उसके समर्थको को जमानत दे दी। अदालत ने पांच हजार की निजी मुचलके पर सभी को जमानत दी है।