logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: AIMIM पार्षद पर जानलेवा हमला; कांग्रेस पार्षद के पति समेत तीन लोगों पर लगा आरोप


चंद्रपुर: चंद्रपुर महानगरपालिका के AIMIM पार्षद अजहर शेख पर शनिवार देर रात करीब 12 बजे धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हमले में वे घायल हो गए हैं और उनका अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद शहर का राजनीतिक माहौल गरमा गया है और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, अजहर शेख अपने अरबियन ताज बिरयानी होटल में मौजूद थे। इसी दौरान 10 से 15 युवक वहां पहुंचे और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में अजहर शेख घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अजहर शेख को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में उपचार के दौरान अजहर शेख ने मीडिया से बातचीत करते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे एकोरी वार्ड से AIMIM के पार्षद हैं और उसी वार्ड की कांग्रेस पार्षद सोफिया खान के पति तवंगर खान, उनके कुछ रिश्तेदार तथा कांग्रेस के पराजित उम्मीदवार सोहेल शेख ने उन पर हमला करवाया है।

वहीं, इस मामले में नाम आने के बाद सोहेल शेख ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सभी आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि इस घटना से उनका कोई संबंध नहीं है और जानबूझकर उनका नाम बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना ने चंद्रपुर की राजनीति में हलचल मचा दी है और सभी की नजरें पुलिस जांच पर टिकी हुई हैं।