logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 5 लाख रुपये का माल जब्त


चंद्रपुर: ब्रह्मपुरी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की देशी शराब और एक कार जब्त की है। इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को 1 जून 2026 की रात करीब 10 बजे गोपनीय सूचना मिली थी कि हळदा गांव के बस स्टॉप से गोशाला के पास गोसेखुर्द उपकालवा मार्ग से एक कार में बड़ी मात्रा में देशी शराब बिक्री के लिए ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर ब्रह्मपुरी पुलिस स्टेशन एवं मेंडकी पुलिस चौकी की टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने MH-31 DK 0647 नंबर की नीले रंग की फोर्ड फिगो कार को रोककर तलाशी ली। जांच में वाहन से 50 कार्टन देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक कार्टन में 90 एमएल क्षमता की 100 बोतलें थीं। इस प्रकार कुल 5,000 बोतलें ‘रॉकेट संत्रा’ देशी शराब बरामद की गईं।

पुलिस के अनुसार जब्त की गई शराब की कीमत करीब 2 लाख रुपये है, जबकि इस्तेमाल की गई फोर्ड फिगो कार की कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है। इस तरह कुल 5 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है।

कार चालक की पहचान अरुण उर्फ मारोती रामचंद्र लाडवे (36 वर्ष), निवासी हळदा, तहसील ब्रह्मपुरी के रूप में हुई है। जांच के दौरान शराब के मालिक के रूप में हरबच्चन सिंह गुरुदीप सिंह टाक (40 वर्ष), निवासी हळदा, तहसील ब्रह्मपुरी का नाम सामने आया है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ ब्रह्मपुरी पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 504/2026 के तहत महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम की धारा 65(अ) और 83 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में बड़ी सफलता माना जा रहा है।