logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: खाद विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई, 37 लाइसेंस निलंबित, 3 स्थायी रूप से रद्द


चंद्रपुर: जिले में खाद और बीज बिक्री में अनियमितताओं पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में गंभीर नियम उल्लंघन सामने आने के बाद 37 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं, जबकि 3 विक्रेताओं के लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द कर दिए गए हैं।

कृषि विभाग द्वारा मई-जून 2026 के दौरान चलाए गए विशेष अभियान में कपास बीजों की अवैध बिक्री के कई मामले उजागर हुए। कार्रवाई के दौरान अवैध बीजों की जब्ती के 5 प्रकरण सामने आए, जिनमें करीब 35 लाख रुपये मूल्य का 17.75 क्विंटल बीज भंडार जब्त किया गया। 

इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले 4 बीज विक्रय केंद्रों को बिक्री बंद करने के आदेश दिए गए और 33.69 लाख रुपये का बीज भंडार सीलबंद किया गया। कृषि विभाग की इस सख्त कार्रवाई से जिले के खाद और बीज कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।