logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: महिला उत्पीड़न और छेड़छाड़ मामलों के 120 आरोपियों की पुलिस परेड, दोबारा अपराध पर सख्त चेतावनी


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले (Chandrapur News) में अपराध पर लगाम लगाने और नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन (Chandrapur Police) ने विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी (Ayush Nepani) के मार्गदर्शन में अब हर सप्ताह विभिन्न अपराधों में शामिल आरोपियों की परेड आयोजित की जा रही है।

इसी अभियान के तहत शनिवार को छेड़छाड़, लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में आरोपी रहे 120 लोगों को पुलिस मुख्यालय (Police Headquarter) के ड्रिल शेड में बुलाया गया। पिछले पांच वर्षों के दौरान जिन लोगों के खिलाफ ऐसे गंभीर अपराध दर्ज हुए हैं, उनकी उपस्थिति अनिवार्य की गई थी।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी आरोपियों की पहचान और सत्यापन प्रक्रिया पूरी की तथा उनकी जांच-पड़ताल की। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े ने आरोपियों को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि यदि भविष्य में दोबारा इस तरह के अपराधों में संलिप्तता पाई गई तो किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी और सीधे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने सभी को कानून का पालन करने तथा समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने का भी संदेश दिया।

पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस तरह की नियमित परेड से अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनेगा और जिले में अपराधों पर नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।