logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: ब्रह्मपुरी में दर्दनाक हादसा: दोस्तों के साथ नहाने गया 16 वर्षीय छात्र नाले में डूबा, मौत से इलाके में शोक


चंद्रपुर: शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित चांदगांव रोड के डोंगे घाट में मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ नहाने गए 16 वर्षीय छात्र की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे ब्रह्मपुरी शहर में शोक की लहर फैल गई है। मृतक की पहचान नैतिक अशोक शेंडे (16 वर्ष), निवासी जानी वार्ड, ब्रह्मपुरी के रूप में हुई है। वह स्थानीय ख्रिस्तानंद स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नैतिक मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ब्रह्मपुरी के क्रीड़ा संकुल में बास्केटबॉल खेलने गया था। खेल खत्म होने के बाद वह अपने दोस्तों सौम्य ढोक और जय राऊत के साथ सुबह करीब 7:30 बजे चांदगांव रोड स्थित डोंगे घाट में नहाने पहुंचा।

बताया जाता है कि घाट पर पहुंचने के बाद नैतिक ने अपने दोस्तों से कहा, “मैं पहले पानी में उतरता हूं, फिर तुम लोग आना।” इसके बाद उसने पानी में छलांग लगा दी। लेकिन जिस स्थान पर वह उतरा, वहां पानी काफी गहरा था। गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण वह डूबने लगा और कुछ ही पलों में पानी में गायब हो गया।

नैतिक के अचानक नजरों से ओझल होने के बाद उसका दोस्त सौम्य ढोक घबराकर दौड़ते हुए उसके घर पहुंचा और सुबह करीब 8 बजे परिजनों को घटना की जानकारी दी। बेटे के डूबने की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। नैतिक के पिता अशोक शेंडे तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुए।

घटना की सूचना फैलते ही डोंगे घाट पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक जमा हो गए। कई युवकों और स्थानीय लोगों ने पानी में उतरकर नैतिक की तलाश शुरू की। काफी प्रयासों के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ब्रह्मपुरी पुलिस स्टेशन में मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।नैतिक के असमय निधन से ख्रिस्तानंद स्कूल, उसके मित्रों और पूरे ब्रह्मपुरी क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक होनहार और खेलप्रेमी छात्र की इस तरह हुई मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।