logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

परतवाड़ा में मुठभेड़; पुलिस की गिरफ्त में हरियाणा का कुख्यात गिरोह


अमरावती: परतवाडा में 2 अक्टूबर की रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस और हरियाणा के कुख्यात चोर गिरोह के बीच हुई मुठभेड़ से कस्बे में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, गिरोह के दो सदस्यों ने पुलिस पर हवाई फायरिंग की। गनीमत रही कि गोलीबारी में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।

घटना के बाद बस अड्डे के आसपास का पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

सूत्रों के अनुसार, नागपुर क्राइम ब्रांच की एक टीम और अमरावती ग्रामीण पुलिस की स्थानीय क्राइम ब्रांच की एक टीम एक गुप्त सूचना के आधार पर परतवाड़ा में दाखिल हुई थी। पुलिस ने शुरुआत में ब्राह्मण सभा इलाके से तीन बेहद खतरनाक अपराधियों को गिरफ्तार किया। इन तीनों से पूछताछ के बाद, बाकी पाँच आरोपियों की तलाश में टीमें भेजी गईं।

बस अड्डे के पास गोलीबारी

इस बीच, रात 10 बजे से 10:15 बजे के बीच बस अड्डा इलाके में पुलिस और गिरोह के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई। गिरोह ने पुलिस पर हवा में फायरिंग की, लेकिन किसी को गोली नहीं लगी। कुछ देर चली इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।