logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तीन चोर टोलियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, नशे की लत को पूरा करने वारदातों को दिया अंजाम


नागपुर: शहर में इन दिनों एमडी और गांजे की लत के चलते चोरियों के प्रमाण बढे हैं. क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने शहर में चोरियां करने वाली ऐसी ही तीन टोलियों के पांच सदस्यों को पकड़ा है. उनके पास से चोरियों के माल को भी बरामद किया गया. पकड़े गए आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है. नशे के दलदल में फंसकर ही आरोपी शहर में इन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे.

शहर में लगातार हो रही चोरी और सेंधमारी की वारदातों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है.क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमें उनकी धर पकड़ भी कर रही हैं.पुलिस ने शहर में ऐसी ही तीन टोलियां के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने शहर में 11 चोरी की वारदातों को अंजाम देने की कबूली दी है. सेंधमारी विरोधी दस्ते ने हुड़केश्वर के शिरडीनगर में हुई चोरी की वारदात में रामवाग निवासी आरोपी आयुष लखोटे और उसके साथी आयुष  फुसे को गिरफ्तार किया है, जबकि इस चोरी की वारदात में जज्बा उर्फ तेजस हनुवते और अक्षय उर्फ बोंडा तथा रितेश उर्फ ददू वानखेडे फरार है जिनकी तलाश की जारी है.

उनकी निशान देही पर चोरी की तीन वारदातों का भी खुलासा हुआ है.सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के बाद पुलिस इन आरोपियों तक पहुंची थी.आरोपियों ने चोरी का माल इतवारी के जड़िया ज्वेलर्स के संचालक गोपाल जड़ीया को बेचा था उसे भी इस मामले में चोरी का माल खरीदने के चलते आरोपी बनाया है. इसी तरह क्राइम यूनिट 4 की टीम ने दिघोरी में हुई चोरी के मामले में शेख इरशाद शेख इजराइल नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

क्राइम ब्रांच यूनिट 5 की टीम ने चोरी के मामले में अफरोज अंसारी और मानस भाटिया नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन दोनों ने पूछताछ में अपने दो अन्य फरार साथियों के साथ मिलकर दो जगाहों पर चोरी करने की कबूली दी है.आरोपियों के पास से तीन दोपहिया वाहन सोने के आभूषण दो मोबाइल फोन सहित  साढे  3 लाख रूपयों का माल भी पुलिस ने बरामद किया है. इन सभी मामलों की जांच के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पकड़े गए सभी अपराधी शराब, गांजा अथवा एमडी की लत के शिकार थे और इसी लत को पूरा करने के लिए वह शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. 

देखें वीडियो: