logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

क्राइम ब्रांच के वाहन चोरी विरोधी पथक की कार्रवाई; शातिर चोर को किया गिरफ्तार, तीन मामलों का हुआ खुलासा


नागपुर: नागपुर क्राइम ब्रांच के वाहनचोरी विरोधी पथक, ने गुप्त जानकारी के आधार पर वाहन चोरी और घरफोड़ियों के मामलों में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से वाहन और चोरी का माल भी बरामद किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम सागर उर्फ  भांजा अशोक वर्मा है, आरोपी विजय नगर क्षेत्र का निवासी है। पुलिस को उसके चोरी के मामले में शामिल होने की गुप्त जानकारी मिली थी जिसके बाद छापा मार  कारवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

अजनी थाना परिसर में 14 जून की रात एक युवक की होंडा शाईन बाइक घर के सामने से चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जब जांच शुरू की, तो आरोपी  सागर के इस मामले में लिप्त होने का पता चला। पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि उसने न सिर्फ वाहन चोरी की, बल्कि कलमना थाना क्षेत्र में दो घरफोड़ी की घटनाओं को भी अंजाम दिया।

आरोपी के पास से होंडा शाईन बाइक, एक सोने का लॉकेट, नगद 70 हज़ार रुपये, और एक सोने का लॉकेट समेत कुल 1 लाख 52 हज़ार रुपये का माल जब्त किया गया है। आरोपी को माल सहित आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस थाने के हवाले किया गया है।