logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; 50 लाख के नकली एप्पल प्रोडक्ट्स जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर सच में कहा जा सकता है। "आ बैल मुझे मार!" दरअसल, एक शख्स नामी कंपनी के ब्रांडेड सामान की बिक्री करने सीधे क्राइम ब्रांच के ऑफिस ही पहुंच गया। पुलिस को शक हुआ, तो जब गहराई से जांच की गई, तो दो और साथी भी इस खेल में शामिल पाए गए। अब तक पुलिस ने इन तीनों के पास से एप्पल कंपनी के करीब 50 लाख रुपये के नकली प्रोडक्ट जब्त कर लिए हैं और आगे की जांच जारी है।

नागपुर क्राइम ब्रांच यूनिट 5 ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एप्पल कंपनी के नाम पर नकली प्रोडक्ट बेचने वाले  इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह मामला तब सामने आया जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग एप्पल कंपनी के नाम से नकली प्रोडक्ट बेच रहे हैं। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा और तीनों आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। 

दरअसल गिट्टी खदान में क्राइम ब्रांच का ऑफिस है और 10 मार्च को जेमूउद्दीन निजामखाँ सैफी नामक व्यक्ति एप्पल कंपनी के ब्रांड के कुछ नकली AirPods  और कुछ घड़ियां बेचने के लिए पहुंच गया। हालांकि इस व्यक्ति को यह मालूम ही नहीं था कि वह जहां इस नकली माल को बेचने जा रहा है वह नागपुर क्राइम ब्रांच का मुख्य ऑफिस है। 26 हजार कीमत के AirPods को मात्र ₹2600 और ₹40000 की कीमत की एप्पल कंपनी की वॉच को वह ₹4000 में बेच रहा था। इसके चलते पुलिस को संदेह हुआ और जब उस से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह सारा माल कस्टम द्वारा पकड़ा गया है और वह  घर-घर जाकर लोगों को कम कीमत पर बेचने का काम कर रहा है।

हालांकि सख्ती करने पर पुलिस को उसने बताया कि वह अपने दो अन्य साथियों के साथ 10 दिन पहले ही दिल्ली से नागपुर आया है और मोमिनपुरा परिसर स्थित एक गेस्ट हाउस में रुका है। पुलिस ने उसके बाद उसके दोनों साथियों नईम नूर मोहम्मद खान मलिक मोहसीन शैकिन अहमद मलिक को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 167 नग AirPods Pro Wireless Charging Case और 13 नग Series 9 Watch जब्त किये हैं, जिनकी कुल बाजार कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

आरोपी एप्पल कंपनी का लोगो, स्टीकर और नाम इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे ग्राहकों को असली उत्पाद होने का धोखा दिया जाता था। इन नकली प्रोडक्ट्स को ऊंचे दामों में बेचकर ग्राहकों को ठगा जा रहा था। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ मानकापुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है कि ये नकली प्रोडक्ट कहां से लाए गए थे और इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है इसकी भी जांच अब पुलिस कर रही है।