logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तहसील पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दोपहिया से 1.35 करोड़ रुपए बरामद; हवाला का पैसा होने का अंदेशा


नागपुर: राज्य विधानसभा चुनाव के बीच पैसों का मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो पहिया से 1.35 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने दोपहिया चालक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान साकिर खान हाजी नसीर खान, (42, यशोधरा नगर) निवासी के रुप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी पैसे किसके हैं इसकी जानकारी नहीं दे पाया। शुरुआती जांच में पैसे हवाला का अंदेशा जताया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के बीच मिले पैसे से चर्चाओं का दौर जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव के मद्देनजर तहसील पुलिस बैरिगेड लगातार वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दोपहिया से आते व्यक्ति पर पुलिसकर्मियों को शक हुआ। उसी के आधार पर रोक कर वाहन की जांच की गई। जहां पुलिस को 1.35 करोड़ रुपए नगद मिले। पैसे मिलते ही पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पैसे किसका है इसको लेकर जब पूछताछ की गई तो वह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया न पैसे का कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर पाया। चुनाव के समय मिले पैसे को देखते हुए पुलिस ने पैसे सहित दोपहिया ऐसे कुल 1.50 करोड़ रुपए जब्त कर लिए।

शुरुआती जांच में पुलिस को पैसा हवाला का होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।