logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वाठोडा में आपराधिक प्रवृत्ति के युवक की हत्या, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश


नागपुर: नागपुर के वाठोडा पुलिस थाना अंतर्गत आराधना नगर में एक अपराधिक प्रवृत्ति के युवक की हत्या कर दी गई. उसका शव उसके घर के पीछे ही दिखाई देने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को मिली थी. पुलिस ने हत्या के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश कर रही हैं.

वाठोड़ा पुलिस थाने के आराधना नगर में  हत्या की  यह घटना हुई. मृतक की पहचान मयूर उर्फ रैपर उके के रूप में हुई है. मयूर अपराधिक प्रवृत्ति  का था और उसके खिलाफ इससे पहले चोरी ,घर फोड़ी जैसे करीब आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं. शुक्रवार सुबह मयूर के पड़ोस में रहने वाली एक महिला को मयूर के घर के पीछे ही झाड़ियां में उसका शव दिखाई दिया था. इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. 

पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और आरोपियों की तलाश कर रही है. मयूर के परिवार में मां और एक छोटा भाई है. मयूर कल सुबह 11:00 बजे घर से निकला था. चर्चा है कि पैसों को लेकर हुए विवाद में उसके साथिया ने ही कहीं और उसकी हत्या की और बाद में उसके शव को उसके घर के पिछे लाकर फेंक कर फरार हो गए. वाठौडा पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.