logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

धंतोली पुलिस की कार्रवाई, एम.डी. पाउडर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 8.73 लाख का माल जब्त


नागपुर: नागपुर शहर पुलिस आयुक्त रविंद्रकुमार सिंगल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन थंडर  के तहत धंतोली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 15 दिन पहले ही जेल से छूट कर आये अपराधी  को उसके २ अन्य साथियों के साथ एम.डी. पाउडर के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार,  धंतोली पुलिस की टीम को पेट्रोलिंग के दौरान गुप्त जानकारी मिली थी कि डॉक्टर कॉलोनी के पास स्थित डी.पी. रोड पर  कुछ लोग नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। मौके पर छापा मारने पर तीन युवक संदिग्ध हालचाल करते हुए पाए गए जिन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप पुरनदास उइके, चिंटू उर्फ विवेक लेखराज बनोटे और तेजस विजय भंडारकर तीनों के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी  तलाशी  में 10 ग्राम एम.डी. पाउडर, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, दो  चाकू, पाँच मोबाइल फोन, और स्विफ्ट कार  सहित करीब ₹8,73,500 का माल जब्त किया है। जांच के दौरान  खुलासा हुआ कि प्रदीप कुख्यात अपराधी है और हत्या, हत्या के प्रयास तथा

एमडी ड्रग्स तस्करी सहित करीब 7 आपराधिक मामले इससे पहले उसके खिलाफ दर्ज हैं। वह करीब 15 दिन पहले ही हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल से छुटकर बाहर आया था। और आते ही उसने दोबारा एमडी ड्रग्स तस्करी का काम शुरू किया था।

घटना वाले दिन जैसे ही वह कार लेकर एमडी की डिलीवरी करने के लिए पहुंचा पुलिस ने उसके दोनों साथियों के साथ  रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पकड़े गए उसके दोनों साथियों का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। अब पुलिस इस मामले में एमडी मुहैया करवाने वाले तस्कर की भी तलाश कर रही है