logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

डबल मर्डर से थर्राई उपराजधानी नागपुर, आरोपियों ने विभिन्न घटनाओं में दो को उतारा मौत के घाट


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को शहर दो हत्याओं से दहल उठा। पहली हत्या कपिल नगर थाना क्षेत्र में हुई, जहां चार आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलर की सरे आम चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।  वहीं दूसरी हत्या सदर थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक युवक को सरे आम मौत के घाट उतार दिया। दोनो वारदात में आरोपी मौके से फरार हो गए, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरु कर दी है।

कपिलनगर के म्हाडा कॉलोनी चौक पर यह वारदात हुई. बताया जाता है कि 4 हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर को घेरकर चाकू से हमला किया. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक गुरुतेग बहादुरनगर निवासी अंकुश रामा कड़ू (54) बताए गए. अंकुश प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय करते थे.

शनिवार को शाम 5 बजे अपने दोपहिया वाहन से घर जा रहे थे. म्हाडा कॉलोनी चौक पर एक युवक ने उनका रास्ता रोका. तभी वहां घात लगाए बैठे 3 युवक और आ गए. चारों ने मिलकर अंकुश को घेर लिया. धारदार हथियारों से लगातार कई वार किए. एक युवक का चाकू अंकुश के पेट में ही अटक गया.

इसके बाद आरोपी 2 दोपहिया वाहनों पर सवार होकर भाग निकले. स्थानीय नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कपिलनगर पुलिस मौके पर पहुंची. अंकुश को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया. डॉक्टर ने जांच करते ही मृत घोषित कर दिया।