logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: बॉडी बिल्डिंग की आड़ में नशे का कारोबार, पूर्व पार्षद का बेटा एमडी तस्करी में गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर में बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस की आड़ में एक बड़ा नशा रैकेट चल रहा था, जिसका भांडाफोड़ गणेशपेठ पुलिस ने किया है। इस मामले में एक पूर्व पार्षद का बेटा मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान एक थार गाड़ी सहित करीब 17 लाख रूपयों का माल पुलिस ने बरामद किया है।

नागपुर के सक्करदरा थाना क्षेत्र में चल रहे एमडी ड्रग्स के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने देर रात जाधव चौक पर एक महिंद्रा थार गाड़ी को रोका, जिसमें से बॉडी बिल्डर संकेत बुग्गेवार को गिरफ्तार किया गया। संकेत के पास से 16 ग्राम एमडी बरामद की गई, जिसकी बाजार में कीमत 1.67 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही गाड़ी, मोबाइल और ड्रग्स मिलाकर कुल 17 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है। पुलिस पूछताछ में संकेत ने बताया कि यह एमडी उसे प्रणय बाजारे नामक युवक ने दी थी, जो आशीर्वाद नगर का रहने वाला है। हालांकि, पुलिस की छापेमारी में वह फरार हो गया।

सूत्रों के मुताबिक संकेत, पूर्व पार्षद अजय बुग्गेवार का बेटा है और एक पेशेवर बॉडी बिल्डर है। उसे कई प्रतियोगिताओं में पुरस्कार मिल चुके हैं और वह एक जिम ट्रेनर भी है। पुलिस को शक है कि जिम की आड़ में वह नशे की तस्करी कर रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। फिटनेस के नाम पर जहर बेचने वाले इस गिरोह का भंडाफोड़ तो हो गया है, लेकिन ये सवाल भी खड़ा हो गया है कि समाज में भरोसे के चेहरे भी अब नशे की अंधेरी दुनिया से जुड़े हैं।