logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Ramtek: नशे में धुत व्यक्ति ने कार से बरपाया कहर! 25 से 30 लोगों को मारी टक्कर, गुस्साए ग्रामीणों ने कर दी पिटाई


नागपुर: रामटेक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रामटेक तहसील के नगरधन में रात करीब 8.15 बजे नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी कार से इलाके में कहर बरपा दिया। व्यक्ति  ने कार से 25 से 30 लोगों को टक्कर मार दी। गुस्साए ग्रामीणों ने ड्राइवर का पीछा किया और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी।

रामटेक के हमलापुरी निवासी हर्षपाल महादेव वाघमारे (40) भारतीय सेना में जवान है तथा असम में कार्यरत हैं। वो चार दिन पहले असम से छुट्टी पर अपने गाँव आया था। शराब पीने की लत के कारण, उसने शराब पी और अपनी I-10 कार से नागरधन के साईं मंदिर, दुर्गा चौक से हमलापुरी जाने लगा।

अत्यधिक नशे में होने के कारण, वो ठीक से गाड़ी नहीं चला पा रहा था। वो वाहन से अपना संतुलन खो बैठा, जिससे उसने नागरधन गाँव के 25-30 लोगों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। भागने के प्रयास में हर्षपाल महादेव वाघमारे की कार हमलापुरी रोड पर हनुमान मंदिर क्षेत्र में एक पेड़ से टकरा गई और पास के एक नाले में गिर गई। गुस्साए नागरिकों ने उसका पीछा किया और पिटाई कर दी। 

किसी ने रामटेक पुलिस को घटना की सूचना दी। रामटेक पुलिस ने नशे की हालत में हर्षल को हिरासत में लिया और प्राथमिक उपचार के लिए उप-विभागीय तहसील चिकित्सा अस्पताल रामटेक ले गई। रामटेक पुलिस थानेदार रविन्द्र मानकर के मार्गदर्शन में आगे की जांच चल रही है।