logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अजनी में बाप ने बेटे को मारी गोली, बेटा गंभीर रूप से घायल, आरोपी पिता गिरफ्तार


नागपुर: शहर के म्हालगी नगर, बेसा रोड के ओम साईं नगर रात करीब 11:17, एक 68 वर्षीय पिता ने अपने 40 वर्षीय बेटे के पैर में गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। अजनी पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।   

आरोपी पिता का नाम माणिक पुंडलिकराव इंगले और घायल बेटे का नाम नितिन माणिक इंगले है। माणिक ने अपने बेटे पर 12 बोर की राइफल से गोली चलाई। गोली नितिन के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

माणिक पुंडलीकराव इंगले पूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान है. उसके पास वैध बंदूक लाइसेंस है। वह वर्तमान में सिस्को में कैश वैन सुरक्षा के लिए काम करता है। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल नितिन को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर है।

पुलिस ने आरोपी माणिक पुंडलीकराव इंगले को हिरासत में ले लिया है। वहीं, घटना में इस्तेमाल बंदूक भी जब्त कर ली गई है। गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है।  

देखें वीडियो: