logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रेडिसन ब्लू होटल के बाजू में बंद कोका-कोला में मिला जला हुआ शव, प्रतापनगर पुलिस ने शुरू की जाँच


नागपुर: नागपुर के रेडिसन ब्लू होटल के बाजू में स्थित बंद पड़ी कोका-कोला फैक्ट्री में मंगलवार तड़के कचरे में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। आग बुझाने पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम को मौके पर एक कमरे में जली हुई हालत में अज्ञात शव मिला। शव मिलने की जानकारी तुरंत प्रताप नगर पुलिस को दी गई।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब सवा चार बजे नागपुर अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि रेडिसन ब्लू होटल के बाजू में स्थित बंद पड़ी कोका-कोला फैक्ट्री में कचरे में आग लगी है। सूचना मिलते ही नरेंद्र नगर अग्निशमन केंद्र की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मियों की नजर एक कमरे में पड़े जले हुए शव पर पड़ी। शव बुरी तरह जला हुआ होने के कारण फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। यह शव महिला का है या पुरुष का, इसका भी खुलासा नहीं हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रताप नगर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम की मदद से शव का पंचनामा किया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस अब आसपास के परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पिछले कुछ दिनों से शहर में लापता लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है, ताकि शव की पहचान हो सके।

फिलहाल पुलिस इस आशंका से भी जांच कर रही है कि कहीं किसी व्यक्ति की हत्या के बाद शव को यहां लाकर जलाया तो नहीं गया। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। प्रताप नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात शव की पहचान के साथ-साथ आग लगने की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।