logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप


नागपुर: नागपुर के एमपी बस स्टैंड पर गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रैवल्स बस में अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बैटरी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस में कोई भी यात्री मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

गुरुवार दोपहर करीब सवा 4 बजे नागपुर के एमपी बस डिपो में खड़ी अमीना ट्रैवल्स की बस से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही मिनटों में धुआं आग में बदल गया और देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। यह बस नागपुर से मोखड़,उमरानाला रूट पर संचालित होती है। बताया जा रहा है कि बस का निर्धारित प्रस्थान समय सवा ५ बजे का था। इसी वजह से घटना के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। यदि बस में यात्री सवार होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग लगने की सूचना मिलते ही तीन दमकल वाहन मौके पर भेजे गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी सुरक्षित कर लिया गया।