logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नकली रजिस्ट्री से बैंकों को करोड़ों का चूना लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, वाठोड़ा पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार


नागपुर: वाठोड़ा पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। आरोपी नकली रजिस्ट्री और दस्तावेज़ तैयार करके बैंकों को करोड़ों का चूना लगा रहे थे। इस पूरे गिरोह के पाँच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस रैकेट ने अब तक लगभग 3 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। खास बात इस गिरोह के मास्टर माइंड को पकड़ने के लिए पुलिस ने AI तकनीक का इस्तेमाल किया है। यह वो हाईटेक गैंग है जो नकली रजिस्ट्री और फर्जी दस्तावेज़ बनाकर बैंक से लोन लेती थी और फिर रकम आपस में बाँट लेती थी।

इस पूरे फर्जीवाड़े की शुरुआत हुई OLX पर डाली गई एक फ्लैट बेचने की विज्ञापन से। आरोपी पहले फ्लैट मालिक से असली रजिस्ट्री की ज़ेरॉक्स कॉपी हासिल करते हैं और फिर उसी में नकली फोटो व दस्तावेज़ लगाकर नई रजिस्ट्री तैयार कर लेते। इतना ही नहीं, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक अकाउंट तक फर्जी नाम से खुलवाया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों ने अब तक 11 जगह इसी तरह की धोखाधड़ी की है, और अलग-अलग बैंकों से करीब 3 करोड़ रुपये का लोन लिया। इस पूरी कार्रवाई में वाठोड़ा पुलिस और साइबर सेल ने AI तकनीक का इस्तेमाल कर आरोपियों का पता लगाया और एक-एक कर सभी पाँचों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी पुलिस कस्टडी में हैं। अब पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गैंग के और कितने सदस्य इसमें शामिल हैं और किन-किन बैंकों को चूना लगाया गया है।