logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कुरियर से बुलाया गया गांजा, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, साढ़े छह लाख रुपये का माल जब्त


नागपुर: कुरियर के माध्यम से गांजे की तस्करी करने वाले दो अपराधियों को नागपुर क्राइम ब्रांच के एनडीपीएस दस्ते ने गिरफ्तार किया है. उनसे करीब 22 किलो गांजा बरामद किया गया है. यह कार्रवाई प्रताप नगर थाने के जयताला मार्ग पर एक कुरियर कंपनी के बाहर अंजाम दी गए गई. इस कार्रवाई के दौरान एक कार सहित करीब साढ़े 6 लाख रूपयों का माल बरामद किया गया है.

क्राइम ब्रांच के एनडीपीएस दस्ते को जानकारी मिली थी की कुरियर कंपनी के जरिये पार्सल के रूप में उड़ीसा से अपराधी गांजा मंगवा रहे हैं. इसी सूचना पर पुलिस ने प्रताप नगर पुलिस थाना अंतर्गत जयताला रोड स्थित एक्सप्रेस बिज नामक कुरियर कंपनी के ऑफिस के बाहर ही पार्सल लेकर एक में बैठते ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

आरोपियों में करण पोथीवाल मानेवाड़ा और शाहरुख करीम खान बड़ा ताजबाग निवासी का समावेश है. एनडीपीएस सेल को आरोपियों के कुरियर के माध्यम से गांजे की तस्करी किए जाने का पता चला था. आरोपियों ने उड़ीसा से गांजे का पार्सल बुलाया था. 

आरोपी पार्सल लेकर कार में जा ही रहे थे जिन्हें पहले से ही ताक में बैठी पुलिस की टीम ने दबोच लिया. उनके पास से करीब 22 किलो ग्राम गांजा तीन मोबाइल फोन और कार सहित करीब साढ़े 6 लाख रूपयों का माल पुलिस ने बरामद किया है. 

पूछताछ में अजिंक्य नामक एक अन्य आरोपी को माल पहुंचाने की बात पकड़े गया आरोपियों ने पुलिस को बताई है जिसके बाद उसकी भी तलाश पुलिस कर रही है. हालांकि कुरियर कंपनी द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी किए जाने से पुलिस के माथे पर भी बल पड़ गए हैं. ऐसे में अब इस इन कुरियर कंपनियों की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं. 

देखें वीडियो: