logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 ट्रेनी नर्सिंग छात्राओं के साथ छेड़छाड़, तीन आरोपी गिरफ्तार


गोंदिया: गोंदिया तहसील के भानपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 ट्रेनी नर्सिंग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। इतना ही नहीं इन छात्राओं के साथ असामाजिक तत्वों ने गाली गलोच, उनके क्वार्टर परिसर की दीवार के भीतर कूदने जैसे हरकतें भी की. शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में तीन लड़कों को गिरफ्तार किया है और एक लड़का फरार है।

महाराष्ट्र में लड़कियों समेत महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा खुलकर बार बार सामने आ रहा है. महाराष्ट्र में महिला सुरक्षा को लेकर कई ऐसी घटनाएं हो रही हैं. ऐसी ही घटना भानपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रेनिंग ले रही 19 नर्सिंग प्रशिक्षु छात्राओं के साथ हुई. रात के समय जब लड़कियाँ अपने क्वार्टर में जा रही थीं।

उस दौरान गाँव के कुछ बदमाश लड़कों ने परिसर से गुजर रही लड़कियों को अश्लील भाषा में फफतियाँ कसी, गालियाँ दीं. यही नहीं इसके बाद ये असामाजिक तत्व इन छात्राओं के क्वार्टर तक पहुँच गए। लड़कियों ने जब्त क्वार्टर का दरवाजा बंद किया तो इन बदमाशों ने दरवाजों पर पत्थर फेंके, अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस घटना के बाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.