logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: जादू टोने के संदेह में वृद्ध की हत्या, गोरेगांव तहसील के जंगल में मिला था शव; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


गोंदिया: गोंदिया ज़िले के गोरेगांव तहसील  अंतर्गत हेटी (पालेवाडा) गांव में बकरियां चराने गए एक वृद्ध की कुल्हाड़ी से वार कर  हत्या  की   घटना सामने आई है। मृतक  आसाराम कांबळे की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  जादू टोना के संदेह में हत्या किये जाने की संभावना जताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक रोज की तरह जंगल में बकरियां चराने गया था। लेकिन काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान जंगल में उसका  शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गोरेगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच, गोंदिया की  LCB टीम  ने  कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी दिनेश उर्फ भुरू ताराम (24),  को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसे मृतक पर जादूटोना करने का शक था, इसी संदेह के चलते उसने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।