logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: गोंदिया-तिरोड़ा महामार्ग पर आधी रात को भीषण हादसा; दो कारों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, कई गंभीर


गोंदिया: गोंदिया-तिरोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधी रात को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। हाईवे के गंगाझरी-टिकायतपुर इलाके में दो तेज रफ्तार कारों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब पीड़ित एक जन्मदिन का कार्यक्रम मनाकर घर लौट रहे थे।

जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे लोग
बताया जा रहा है कि कुछ नागरिक जुनेवानी-गंगाझरी स्थित 'पलाश द जंगल रिसॉर्ट' में जन्मदिन का जश्न मनाने गए थे। पार्टी खत्म होने के बाद जब वे आधी रात को करीब 1 से 2 बजे के बीच अपनी कार से गोंदिया वापस लौट रहे थे, तभी गंगाझरी-टिकायतपुर इलाके में सामने से आ रही एक दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी।

दोनों कारों के उड़े परखच्चे, जांच में जुटी पुलिस
टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों कारों का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय नागरिक और पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। हालांकि, हादसे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर और घटनास्थल का पंचनामा कर आगे की जांच शुरू कर दी है।