logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्या जल्द देश में बढ़ेंगे ईंधन के दाम? पीएम नरेंद्र मोदी की अपील- 'पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करें, राष्ट्रहित में जिम्मेदारी निभाना ही असली देशभक्ति' ⁕
  • ⁕ रामदासपेठ में हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में बिल्डिंग में चढ़ा युवक, खिड़की के सज्जे में गया फंसा; UCN न्यूज़ की तत्परता से बची जान ⁕
  • ⁕ कामठी में क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा; करीब 2 लाख की विदेशी सिगरेट जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ गोंदिया में तेंदुपत्ता चुनने गई महिला पर बाघ का हमला, 65 वर्षीय वृद्धा की मौत ⁕
  • ⁕ वारकरी संप्रदाय विवाद: विकास लवांडे पर फेंकी गई स्याही, अमोल मिटकरी ने बताया 'वारकरी संस्कृति का अपमान' ⁕
  • ⁕ Buldhana: शादी से लौट रही बारातियों की मिनी बस पलटी, डेढ़ साल के मासूम समेत 10 घायल ⁕
  • ⁕ राज्य में बिना लाइसेंस कृषि व्यापार करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: पुलिस ने मां की हत्या कर बच्चे को बेचने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार


गोंदिया: एक अज्ञात महिला को गोंदिया जिले के डुग्गीपार पुलिस स्टेशन में 3 अगस्त को खजरी में एक धारदार हथियार से मार दिया गया था। गोंदिया पुलिस ने इस घटना को का पर्दाफाश कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार, भिलाई की रहने वाली 21 वर्षीय अन्नू ठाकुर का अभिषेक तुर्कर के साथ अनैतिक संबंध था। आरोपी अभिषेक कर्जे में डूब गया था। उसने पैसे पाने के लिए अपनी पत्नी, बहन और अन्य लोगों की मदद से अनु ठाकुर के सात महीने के बेटे धनराज को बेचकर पैसे कमाने की योजना बनाई।

आरोपी अभिषेक अनु ठाकुर को भिलाई से दुपहिया वाहन से गोंदिया जिले के डुग्गीपार थाना अंतर्गत खजरी गांव में लेकर आया और यहाँ उसकी धारदार हथियार से हत्या कर फरार हो गया। आरोपी ने अनु ने बेटे को गोंदिया में बेच दिया।  

अभिषेक अपनी पत्नी, बहन और दो अन्य महिलाओं के साथ इस योजना में शामिल था। उन सभी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और आरोपी को जांच में डुग्गीपार पुलिस को सौंप दिया गया है।