logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: बैल धोने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, अर्जुनी- मोरगांव तहसील की घटना


गोंदिया: बैल धोने गए दो चचेरे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ये घटना गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील के अंतर्गत अरततोंडी गांव की है।  इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

स्कूल की छुट्टी होने के कारण 12 वर्षीय दुर्गेश पातोडे और उसका चचेरा भाई 12 वर्षीय रितिक  पातोडे गांव के तालाब पर बैल धोने गए थे। बैल धोने के बाद दोनों को तालाब में नहाने की इच्छा हुई, जिससे वे पानी में उतरे । लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं लगने और तैरने नहीं आने  के कारण दोनों पानी में डूब गए।

काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जब गांव के लोग तालाब पहुंचे तो दोनों का  शव पानी में तैरते नजर आया । घटना की जानकारी मिलते ही अर्जुनी मोरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। दुर्गेश और रितिक अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। इस हादसे से पातोडे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।