logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: दारु पिने को लेकर पत्नी ने की पति की पिटाई, हुई मौत; सालेकसा तहसील के हलबिटोला क्षेत्र की घटना


गोंदिया: सालेकसा तहसील के हलबिटोला से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां शराब पिने को लेकर पत्नी और पति के बीच लड़ाई हो गई। विवाद इतना पढ़ा की पत्नी ने पति के सर पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया। समय पर इलाज नहीं मिलने से पति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। 

सालेकसा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हलबिटोला में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। मृतक की पहचान राजकुमार फत्तू मेश्राम (उम्र 48, निवासी हलबिटोला, ताल. सालेकसा, जिला. गोंदिया) के रूप में हुई है। मृतक को शराब पिने की लत थी। जिसको लेकर मृतक और उसकी पत्नी रामकला राजकुमार मेश्राम (उम्र 36) के बीच अकसर लड़ाई होती थी। घटना वाले दिन राजकुमार शराब पीकर घर लौटा। जहां फिर एक बार रामकला और राजकुमार के बीच लड़ाई हुई। 

विवाद इतना पढ़ा कि, दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। विवाद इतना पड़ा की रामकला ने एक डंडे से राजकुमार के सर पर वार कर दिया। इस हमले में राजकुमार निचे गिर गया। रात भर वह वैसे ही पड़ा रहा। सुबह जब रामकला वापस आई और राजकुमार को उठाने का प्रयास किया तो वह उठा नहीं।घटना की जानकारी तुरंत आस-पड़ोस के लोगों को दी गई। इसी दौरान पुलिस को भी फ़ोन किया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जाँच कर रही है।