logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: वाड़ी में दिनदहाड़े करीब चार लाख रुपये का माल साफ, घर में सीसीटीवी होने के बावजूद हुई चोरी


नागपुर: शहर के वाडी थाना अंतर्गत लावा खडगांव रोड स्थित श्री कृपा लेआउट में एक रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी के घर में चोरी की एक वारदात सामने आई है. यह घटना उस हुई जब उनका पूरा परिवार उज्जैन में देवदर्शन के लिए गया हुआ था. बताया जा रहा है कि घर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी मौजूद थे बावजूद इसके ये शातिर चोर दिनदहाड़े घर में घुसकर कीमती सामान उडाकर फरार हो गए . 

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी 62 वर्षीय प्रकाश बाजीराव इडपाते बताया जा रहे हैं जो  कि एयर फोर्स से रिटायर्ड अधिकारी हैं. 2 अगस्त की सुबह प्रकाश अपने पूरे परिवार के साथ उज्जैन में देव दर्शन के लिए गए थे. सुरक्षा के लिहाज से प्रकाश ने पूरे घर में सीसीटीवी लगाए हैं. परंतु इन शातिर चोरों को सीसीटीवी कैमरे का भी कोई डर नहीं दिखा. चोर दिनदहाड़े मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण और नगदी सहित 3 लाख 92 हजार रुपए के माल को चुरा कर रफूचक्कर हो गया.

5 अगस्त को जब प्रकाश परिवार सहित घर पहुंचे तब उन्हें चोरी होने की बात का पता चला और इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की. जांच के दौरान ही पुलिस को आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुए हैं जिसके आधार पर ही पुलिस इन शातिर  चोरों की तलाश कर रही है.