logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपराजधानी नागपुर में बाल गुन्हेगारी का बढ़ता संकट, 200 से अधिक कुख्यात नाबालिग अपराधी सक्रिय


नागपुर: उपराजधानी में अपराध की दुनिया में अब बालगुन्हेगारों की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ रही है। पिछले ढाई सालों में नाबालिग अपराधियों की संख्या दो सौ के पार पहुँच चुकी है। इन अपराधों में चोरी, लूटपाट और हत्या जैसे संगीन मामले शामिल हैं।

चार महीने पहले एक कुख्यात गुन्हेगार की हत्या के मामले में पुलिस ने 17 वर्षीय बालगुन्हेगार को गिरफ्तार किया था। सुधारगृह से लौटने के कुछ ही समय बाद उसने फिर से लूटपाट और चोरी जैसे अपराधों को अंजाम देना शुरू कर दिया था। 

पिछले सप्ताह इसी बालगुन्हेगार ने अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ मिलकर 15 लाख की सुपारी लेकर एक प्रॉपर्टी डीलर की बेरहमी से हत्या कर दी। चार महीने में दूसरा खून करने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पुलिस कमिश्नर डॉ. रविंद्रकुमार सिंगल के नेतृत्व में अब उपराजधानी में सक्रिय इन कुख्यात बालगुन्हेगारों की एक अलग सूची तैयार की गई है। आंकड़ों के अनुसार नागपुर के कपिल नगर, जरीपटका, अजनी, हुडकेश्वर, सक्करदरा, नंदनवन, गिट्टीखदान और अंबाझरी जैसे इलाकों में सबसे ज्यादा बाल अपराधी सक्रिय हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि इन बालगुन्हेगारों पर लगाम कैसे कसी जाएगी? हालांकि पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है और ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है।