logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

तेज रफ्तार आपली बस का कहर... दुर्घटना में शिक्षक की मौके पर दर्दनाक मौत; कलमना के न्यू साई नगर की घटना


नागपुर: नागपुर के कलमना थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार एसटी बस ने बाइक सवार शिक्षक को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक वाहन को डिपो में खड़ा कर पुलिस के सामने पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह दर्दनाक हादसा कामठी रोड स्थित न्यू ओम साईं नगर परिसर में हुआ। जानकारी के मुताबिक, 41 वर्षीय निलेश मुरलीधर पारधी, जो येरखेड़ा कामठी के निवासी थे और यशोधरा नगर स्थित सावित्रीबाई फुले कन्या विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे, सुबह अपनी बाइक से स्कूल जा रहे थे।

इसी दौरान न्यू ओम साईं नगर के स्पीड ब्रेकर पर एक तेज रफ्तार एसटी बस अनियंत्रित हो गई और निलेश उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद बस चालक घटनास्थल से बस लेकर कलमना डिपो पहुंचा और वहां घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कलमना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और आरोपी बस चालक को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में स्पीड ब्रेकर पर बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है।