logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: मार्टिन नगर में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, खुदकुशी से पहले बनाया वीडियो, बेरोजगारी और संतान नहीं होने से थे निराश


नागपुर: नागपुर के जरीपटका थाना अंतर्गत मार्टिन नगर में एक विवाहित जोड़े ने अपनी शादी की सालगिरह पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिछले चार पांच साल से बेरोगारी, साथ ही संतान नहीं होने के चलते दोनों पति-पत्नी परेशान थे। इसी से तंग आकर दोनों ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले दोनों ने वीडियो भी बनाया था। 

जानकारी के मुताबिक, मृतक पति जारील उर्फ टोनी ऑस्कर मोन्क्रिप (54) चार साल पहले किसी होटल में शेफ के तौर पर काम करते थे। वो पढ़े लिखे नहीं थे। वहीं, पत्नी एनी जारील मोन्क्रिप (45) हाउस वाइफ थी। पति जारील की नौकरी छूटने के बाद, चार-पांच साल दोनों बेरोजगार थे। बेरोजगारी से ये दंपति तंग आ गया था। शादी के 26 साल होने के बाद भी दोनों को कोई संतान नहीं थी। बेरोगारी और निसंतान होने की निराशा दोनों पति-पत्नी को खाए जा रही थी। 

सोमवार की रात दोनों घूमने फिरने के लिए गए थे। इसके बाद दोनों ने अच्छा डिनर किया और घर लौट आए। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पत्नी एनी ने वीडियो बनाकर रिश्तेदारों, परिचितों से बच्चों का ख्याल रखने और उनके जाने के बाद शादी का कार्यक्रम पोस्टपोन नहीं करने को कहा। इसके बाद दोनों ने अपने घर की छत से रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली।