logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

ऑपरेशन थंडर के तहत नागपुर पुलिस की ड्रग माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 18.65 लाख रुपये की एमडी जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: शहर में नशे के कारोबार पर पुलिस ने एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए एक संगठित एमडी ड्रग्स तस्कर रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इमामवाड़ा थाना अंतर्गत डीबी पथक की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाटतरोड़ी के पास एक कार में जाते हुए चार आरोपियों को धर दबोचा है। खास बात  ये चारों आरोपी पुराने ड्रग्स तस्कर हैं और एक दिन पहले ही मुंबई से इस एमडी की खेप लेकर शहर में पहुंचे थे। 

इमामबाड़ा पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी की कुछ ड्रग्स तस्कर मुंबई से एक कार में एमडी की बड़ी खेप लेकर आए हैं और वे अजनी चौक से मेडिकल चौक की ओर एक सफेद मारुति स्विफ्ट कार में जा रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने ट्रैप लगाकर जब इस संदिग्ध कार को रोका और तलाशी ली तो उसमें करीब 240 ग्राम एमडी  ड्रग्स  बरामद की। इसके साथ ही  जिस मारुति स्विफ्ट कार का इस्तेमाल तस्करी के लिए किया जा रहा था, उसे भी जब्त किया। इस कार्रवाई के दौरान एमडी मोबाइल फोन सहित करीब  ₹18 लाख 65 हजार 790 रुपये का माल जप्त किया गया है।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि एक दिन पहले ही आरोपी इस एमडी को सड़क के रास्ते मुंबई से नागपुर लाए थे और इससे पहले कि वह उसे आगे ठिकाने लगा पाते पुलिस ने उन्हें रंगेहाथ  गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों में निलेश देशमुख, प्रणय उर्फ सुमित गायधने, आशीष मडावी और शुभम उर्फ भूरया तिडके का समावेश है जिनका सभी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।