logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Jabalpur Blast Case: मामले के मुख्य आरोपी शमीम कबाड़ी की सहायता करने वाले दो आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, कार भी बरामद


नागपुर: जबलपुर के खिजरी खिरिया बाईपास पर स्थित कबाड़ी के गोदाम में हुए ब्लास्ट मामले में नागपुर पुलिस ने कलमना परिसर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान समिम और करीम पटेल के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों ने ब्लास्ट के मुख्य आरोपी शमीम कबाड़ी के भागने और उसकी गाड़ी छुपाने में मदद की थी। आरोपियों को नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट पांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से वह स्कॉर्पियों भी जब्त कर ली है जिसमें शमीम जबलपुर से नागपुर भागकर आया था। पकडे गए आरोपी कबाड़ का कारोबार करते हैं। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 25 अप्रैल 2024 को जबलपुर के आधारताल थाना परिसर स्थित एक कबाड़ के गोदाम में ब्लास्ट हो गया था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। ब्लास्ट इतना भीषण था कि, आवाज चार किलोमीटर दूर तक सुनाई दिया था ,वहीं गोदाम की दीवारें तक टूट गई थी। ब्लास्ट के बाद कबाड़ गोदाम के मुख्य आरोपी शमिम कबाड़ी मौके से फरार हो गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए जबलपुर पुलिस लगातार उसकी खोजबीन कर रही है। पुलिस ने आरोपी के ऊपर 15 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ है। वहीं उसके घर पर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया था। 

आरोपियों ने विदेश भागने में की मदद 

आरोपी शमीम पुराना हिस्ट्रीशीटर है, उसके ऊपर जबलपुर के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हादसे के बाद आरोपी शमीम स्कॉर्पियों के मदद से जबलपुर से भागकर नागपुर पंहुचा था। जहां आरोपी करीम पटेल वल्द सत्तर पटेल (50, भरत नगर, कलमना रोड) ने आरोपी को एक होटल में छिपाया और फिर उसे विदेश भागने में मदद की। वहीं दूसरे आरोपी मनसूर पटेल ने आरोपी की स्कॉर्पियो गाड़ी को अपने ठिकाने में छुपाया।

आरोपियों को लेकर जबलपुर रवाना

जाँच के दौरान आरोपियों की जानकारी मिली। जिसके आधार पर जबलपुर पुलिस की तीन सदस्यीय टीम नागपुर पहुंची। और नागपुर क्राइम ब्रांच यूनिट पांच की टीम के मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से स्कॉर्पियों भी जब्त कर लिया है। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को जबलपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है, जिसके बाद पुलिस जबलपुर के लिए रवाना हो गई।