logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: कामठी का साप्ताहिक शुक्रवार बाजार महिलाओं के लिए बनता जा रहा असुरक्षित; कई मामले सामने आने के बाद पुलिस फेल


नागपुर: कामठी शहर में जनसंख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। शहर के बाहर से भी सामान खरीदने के लिए लोगों की भारी आमद होती है। ऐसे में यहाँ के साप्ताहिक शुक्रवार बाज़ार की बात करें तो ज्यादातर महिलाओं ही खरीदारी करने आती हैं। इस बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ लगी रहती है। शॉपिंग के चक्कर में महिला के पास खुद के गहने, पर्स, मोबाइल फोन पर ध्यान नहीं होने से असामजिक तत्व इस बाजार में अपने हाथों की सफाई भी कर लेते हैं।

साप्ताहिक शुक्रवार का बाजार चोरों और चेन स्नैचरों के लिए उनका पसंदीदा अड्डा बनता जा रहा है। इस बाजार में हुई न्यू कामठी, ओल्ड कामठी थाने में चेन स्नैचिंग, पॉकेटमारी के कई मामले दर्ज हैं. इनमें से कुछ चोरी होने के बावजूद थाने नहीं पहुंचे।

इतनी घटनाएं होने के बाद भी इस बाजार में सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान नजर नहीं आता। हाल ही में शुक्रवार को बाजार क्षेत्र में दिन दहाड़े किराना दुकान में हुई 3 लाख 50 हजार की लूट का मामला दर्ज किया गया था। अपराधी आज भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

हवा में हथियार लहराते हुए बकरी चोरी करने के आरोप में अजानी गांव के बकरी चराने वाले पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर हत्यारे भाग निकले। शहर में दो थाने होने के बावजूद शहर में अपराध तो बढ़ रहे हैं, लेकिन अवैध कारोबार, चोरी, महिला सुरक्षा के मामले में पुलिस फेल हो रही है।

जहां शहर की महिलाएं और नागरिक असुरक्षित हैं। वहीं पुलिस विभाग दबी जुबान में नागरिकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वरिष्ठ अधिकारियों को शहर की ओर ध्यान देना जरूरी है।