logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

खापा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पूराने विवाद में हुई वारदात; आरोपी ने किया आत्मसमर्पण


नागपुर: खापा शहर में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने खापा शहर को हिलाकर रख दिया है। आरोपी ने आठ साल पुराने विवाद को लेकर फिल्मी अंदाज में गोली मारकर हत्या की है। मृतक का नाम चेतन अशोक गगटे (31, निवासी हनुमान घाट, खापा) है और गोली चलाने वाले आरोपी का नाम अर्जुन शेषराव नाइल (34, निवासी डोंगेघाट, खापा) है।

पुलिस के मुताबिक मृतक चेतन गागटे खापा शहर में गांधी प्रतिमा के पास पान की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान बाइक पर आ रहे आरोपी अर्जुन नाइल ने उसे देख लिया। आरोपी अर्जुन तुरंत बाइक से उतरा और चेतन का पीछा करने लगा। उस वक्त आरोपी ने गांधी प्रतिमा के पास पहली गोली चलाई। लेकिन वह चूक गई। उसके बाद भी चेतन का पीछा जारी रहा। आरोपी ने दूसरी गोली बोंद्रे में सरकारी अनाज की दुकान के पास चलाई। वह भी चूक गई।

जान बचाने के लिए मृतक चेतन एक संकरी गली में भाग गया। वहां वह लड़खड़ाकर गिर गया। इस मौके का फायदा उठाकर आरोपी अर्जुन ने चेतन पर तीसरी गोली चला दी। यह सीधे उसके सीने में जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी यहीं नहीं रुका। उसने चौथी गोली चलाने की कोशिश की। लेकिन ट्रिगर जाम हो गया।

गोली लगने के बाद घायल चेतन को उसके भाई ने तुरंत गाड़ी से नागपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गोली लगने के बाद आरोपी अर्जुन सीधे खापा थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

खापा पुलिस ने इस मामले में आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमेश धूमल और सावनेर उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनिल मस्के ने घटनास्थल का दौरा किया।