logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Koradi Murder Case: नाबालिग ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार


नागपुर: कोराडी थाना अंतर्गत 65 वर्षीय बुजुर्ग हत्या मामले में पुलिस ने आखिर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।  घटना के एक हफ्ते बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्यारा आरोपी नाबालिग है। आरोपी मूलतः मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का निवासी है और कोराडी परिसर में सेंट्रिंग का काम करता है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक के साथ अनैतिक कृत्य करने का प्रयास कर रहा था, जहां खुद को बचने के लिए नाबालिग ने बुजुर्ग की हत्या कर दी। और मौके से फरार हो गया। 

ज्ञात हो कि, 26 फ़रवरी को कोराडी थाना क्षेत्र के दुर्गानगर निवासी 65 वर्षीय पापा मड़ावी की उनके घर में हत्या कार दी गई थी। वहीं शाम को जब उनकी पत्नी घर लौटी तो वारदात सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जाँच शुरू की। हालांकि, घर से कोई भी कीमती सामान चोरी नहीं हुआ, जिससे हत्या के पीछे का मकसद साफ नहीं हो पा रहा था। पिछले के हफ्ते से कोराडी पुलिस विविध माध्यमों के माध्यम से आरोपी की खोज कर रही थी। पुलिस ने फ़ोन नंबर के माध्यम से आरोपी को छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मृतक के घर से 200 मीटर की दुरी पर स्थित एक निर्माणाधीन ईमारत में काम करता है। मृतक ने पापा मड़ावी अपने घर के सामने की सड़क की मरम्मत करने के लिए आरोपी नाबालिग से संपर्क किया था। इसी के तहत घटना वाले दिन मृतक ने नाबालिग को फ़ोन कर अपने घर बुलाया। 

जैसे ही नाबालिग घर पहुंचा मृतक ने उसे बैठने को कहा। इसके बाद आरोपी उसके साथ अनैसर्गिक कृत्या करने का प्रयास करने लगा। जिससे नाबालिग घबरा गया। पुलिस के अनुसार, घबराकर नाबालिग ने टेबल पर पड़ी कटर से पापा मड़ावी पर हमला कर हत्या कर दी और घटना के बाद नाबालिग मौके से फरार हो गया। क्राइम ब्रांच की टीम ने आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी नाबालिग को कोराडी पुलिस को सौंप दिया है।