logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Koradi Road Accident: चालक शराब पीकर गाडी चला रहा था, पुलिस आयुक्त सिंघल बोले- नियंत्रण छूटने से हुआ हादसा


नागपुर: कोराडी रोड स्थित पांजरा में हुई कार दुर्घटना मामले पर पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंघल ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, शराब के नशे और ओवर स्पीड के कारण यह हादसा हुआ। कार की तेज रफ़्तार होने के कारण चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और इतना बड़ा हादसा हो गया। बुधवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने यह जानकारी दी।

मंगलवार तड़के कोराडी पुलिस थाने के पांजरा गांव के पास एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गई। बीती रात अपने किसी दोस्त के बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए कोराडी परिसर में एकत्रित हुए थे। पार्टी करने के बाद ये सभी दोस्त स्विफ्ट कार द्वारा नागपुर की तरफ निकले। पांजरा गांव के पास तेज रफ्तार कार सड़क अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित रैंप से जा टकराई और पलटी खाते हुए सड़क के दूसरी तरफ जाकर रुकी। कार की गति इतनी अधिक थी की दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। बाद में घायलों को पुलिस ने तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया और आगे की जांच कर रही है।

आयुक्त ने कहा कि, "जाँच में पांचो युवको द्वारा शराब पिने की बात सामने आई है। घर पर पहले सभी ने शराब पी फिर इसके बाद कार लेकर सभी निकल गए। कार चलने वाला युवक तेज रफ़्तार से कार चला रहा था, इसी दौरान उसका नियंत्रण छूट गया और इतना बड़ा हादसा हो गया।" आयुक्त ने आगे कहा, हादसे के समय कार में बेहद तेज आवाज में गाने भी सुन रहे थे।

शहर में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में शराब पीकर गाडी चलाना मुख्य कारण सामने आया। ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर बोलते हुए आयुक्त ने कहा कि, हम लगातार कार्रवाई कर रहे है। पिछले साल जहां छह हजार लोगों प् कार्रवाई की गई थी, वहीं इस साल छह महीने के अंदर इतने लोगों पर यह कार्रवाई हुई है। इसी के साथ आयुक्त ने यह भी कहा कि, बार-बार ऐसा करने वालों के वाहनों का पंजीयन और लाइसेंस रद्द करने का काम भी किया जा रहा है।  

देखें वीडियो: