logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

समृद्धि हाईवे पर मुंबई के सराफा व्यापारी से लूटपाट, चाकू दिखाकर लूटा पांच किलोग्राम सोने और नकदी से भरा बैग


बुलढाणा: बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग पर मुंबई के सराफा व्यापारी से चार लोगों ने चाकू दिखाते हुए लूट लिया। लुटेरे, कार में बैठे शेषमल जैन का पांच किलोग्राम सोने और नकदी लेकर फरार हो गए। खास बात यह कि डकैती में जैन का ड्राइवर भी शामिल था। घायल साराफा व्यापारी ने मेहकर के एक अस्पताल में इलाज शुरू किया।

सराफा व्यापारी शेषमल जैन मुंबई से खामगांव में आए थे। शुक्रवार शाम खामगांव से मुंबई के रास्ते में, मेहकर टोल ब्लॉक के बाद, उनके ड्राइवर ने “मुझे फ्रेश होना है”, कार को समृद्धि राजमार्ग पर रोक दिया। इसके तुरंत बाद, फोर-व्हीलेर से आए चार लुटेरों ने शेषमल जैन की आँखों में मिर्ची फेंकी पांच किलोग्राम सोने से भरा बैग और पैसे लेकर फरार हो गए। जैन का ड्राइवर भी लुटेरों के साथ उनके वाहन में भाग गया। सुचना मिलने पर मेहकर पुलिस के घटनास्थल पर पहुंची और घायल व्यवसायी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस तुरंत हरकत में आई और अकोला जिले में पातुर के पास लुटेरों की कार पाई गई। लेकिन लुटेरे फरार हो चुके थे। मेहकर पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। हाल ही में, समृद्धि राजमार्ग पर दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आई है, लेकिन वाहनों पर डकैती की घटनाओं में वृद्धि हुई है। इसलिए, एक बार फिर समृद्धि राजमार्ग चर्चा में आ गया है।