logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

भवन्स की आष्टी ब्रांच में बड़ा हादसा, स्कुल परिसर खोदे गड्ढे में गिरकर आठ साल के बच्चे की मौत


नागपुर: शहर के प्रतष्ठित स्कूलों में से एक भारतीय विद्या भवन्स की आष्टी ब्रांच में बड़ा हादसा हुआ है। जहां स्कुल परिसर में खोदे गए गड्ढे में गिरने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे का नाम सारंग होमेश्वर नागपुरे, जयताला रोड निवासी के रूप में हुई है। यह हादसा गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे के पास हुआ। वहीं  मृतक की मौत को लेकर परिजनों ने स्कुल प्रशासन को जिम्मेदार बताया है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कुल परिसर में निर्माण को लेकर गड्ढा खोदा गया था। वहीं पिलर के लिए सरिया भी लगाया गाड़ा गया था। लांच ब्रेक होने के कारण बच्चा मैदान में खेल रहा था। इसी दौरान बच्चा गड्ढे में गिर गया। इस दौरान बच्चे के कान, नाक और आँख के आसपास गंभीर चोंट लगी। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय ग्राउंड में न कोई टीचर मौजूद था न ही कोई अन्य स्कुल का कर्मचारी।

इस कारण काफी देर तक बच्चा गड्डे में गिरा रहा।वहीं साथ में खेल रहे अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी टीचर को दी। छात्र के गड्ढे में गिरने की जानकारी मिलते ही स्कुल परिसर में हड़कंप मच गया। तुरंत उसे इलाज के लिए मानकपुर स्थित एक निजी अस्तपाल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

परिजनों ने स्कुल को बताया जिम्मेदार 

वहीं इस हादसे की जानकारी मिलते ही बच्चे के घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे। बच्चे की मौत हो लेकर परिजनों ने स्कुल प्रशासन को जिम्मेदार बताया है। उन्होने कहा कि, स्कुल की लापरवाही के कारण बच्चे की जान गई है। वहीं स्कुल प्रबंधन ने बच्चे की मौत को केवल एक हादसा बताया है। 

यह भी पढ़ें: