logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 419 किलो प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू जब्त


नागपुर: खाद्य एवं औषधि प्रशासन यानी एफडीए ने प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में सुगंधित तंबाकू जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 6 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित माल बरामद किया गया है और आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एफडीए नागपुर की टीम ने सोमवार को बुनकर कॉलोनी क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई करते हुए आरोपी अजहर इकबाल रहमान कुरैशी के  घर से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू बरामद किया। अधिकारियों के अनुसार आरोपी अपने घर,  में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू का भंडारण कर रहा था। कार्रवाई के दौरान लगभग 419 किलोग्राम सुगंधित तंबाकू जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ६ लाख रुपये बताई गई है। 

प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों के भंडारण एवं विक्रय से संबंधित अपराध के तहत आरोपी के विरुद्ध पांच पावली पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एफडीए का कहना है कि प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि महाराष्ट्र में चर्चित तुकाराम मुंडे के महाराष्ट्र के एफडीए कमिश्नर के रूप में चार्ज संभालते ही पूरे राज्य में एक साथ इन अवैध गतिविधियों में लिप्त कारोबारियों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है जिसके चलते उनमें हड़कंप मच गया है।