logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

यशोधरानगर में अवैध कत्लखाने पर पुलिस का बड़ा छापा; 400 किलो गोमांस बरामद... 10 जिंदा गोवंश छुड़ाए, दो आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के यशोधरानगर इलाके में पुलिस ने अवैध गोवंश कत्लखाने और गोमांस बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान पर छापा मारकर पुलिस ने करीब 400 किलो गोमांस, कटाई के औजार और 10 जिंदा गोवंश बरामद किए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

यशोधरानगर पुलिस को सूचना मिली थी कि योगी अरविंदनगर स्थित एक मकान में अवैध रूप से कत्लखाना शुरू है और वहां से गोमांस की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान करीब 400 किलो गोमांस बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से जानवरों की कटाई और मांस बिक्री में इस्तेमाल होने वाले औजार और अन्य सामान भी जब्त किया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने पास के एक बंद कमरे की तलाशी ली, जहां 10 जिंदा गोवंश मिले। सभी गोवंशों को सुरक्षित कब्जे में लेकर संबंधित व्यवस्था के तहत भेज दिया गया। इस कार्रवाई में कुल 3 लाख 5 हजार रुपये से अधिक का मुद्देमाल जब्त किया गया। पुलिस ने इस मामले में 22 वर्षीय मोहम्मद अदनान हरून कुरैशी और 23 वर्षीय रमजान बेग रशीद बेग को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।