logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

कामठी के महादेवघाट पर बड़ा हादसा, कन्हान नदी में डूबने से पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत; मृतकों में छह साल का बच्चा भी शामिल


नागपुर: नागपुर जिले के कामठी के महादेवघाट में बड़ा हादसा हो गया, जहां कन्हान नदी में डूबने से पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह साल का बच्चा भी शामिल है। शुरुआत जांच में सामने आया कि, पाने में उतरे छह साल के बच्चे जो बचाने के दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी को बाहर निकाला। वहीं इस हादसे से परिवार में मातम का माहौल हैं।

मृतकों की पहचान रोहित कैलास नागदेवे (33), कामठी, हॅलो कुंभारी कॉलोनी, गौतम राजकुमार अंबादे (31), जरीपटका, नागपुर और चैतन्य गौतम अंबादे (6), जरीपटका, नागपुर निवासी के रूप में हुई है। तीनों पिकनिक मनाने के लिए महादेव घाट पहुंचे थे। 

इसी दौरान तीनो नहाने के लिए पानी में उतरे। लेकिन पानी का अंदाज न लगा पाने के कारण चैतन्य डूबने लगा। बच्चे को डूबता देख पिता गौतम और रोहित उसे बचाने के लिए बढे, लेकिन पानी का अंदाज नहीं लगने के कारण वह भी बच्चे के साथ डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिसर में हड़कंप मच गया। तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस और बचाव दल को दी गई। 

बचाव दल के साथ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पानी से बाहर निकाला। घटना के परिवार में हड़कंप मच गया है। परिवारवालों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।