logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मानेवाड़ा दहनघाट हत्याकांड: पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुराने विवाद में युवक को उतारा था मौत के घाट


नागपुर: नागपुर के हुडकेश्वर थाना क्षेत्र के मानेवाड़ा दहन घाट में दिनदहाड़े हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के महज 12 घंटे के भीतर हुडकेश्वर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुराने विवाद में हुई इस खूनी झड़प में पवन सूर्यवंशी की मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी अमन काले गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।


पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर मानेवाड़ा दहन घाट परिसर में पुराने विवाद को लेकर पवन सूर्यवंशी और उसके साथियों को बातचीत के बहाने बुलाया गया था। वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने पवन और अमन काले पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पवन की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि अमन का मेडिकल अस्पताल में इलाज जारी है।


घटना के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और महज 12 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा धनराज औरोरिया (24), रौनक रमेश राव, यश दिलीप सोदे, वेदांत संदीप कापटे और देवांश श्रीरामे शामिल हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।


पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।