logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: मानकापुर पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, अन्य मामलों का भी हुआ खुलासा


नागपुर: मानकापुर पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर छापामार कार्रवाई कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानी पर चोरी के चार मामलों का भी खुलासा हुआ है। हालाँकि चोरी के इन मामलो में उनका एक अन्य साथी अभी भी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर  रही है। 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए इन आरोपियों में असलम काजी और करण पाटिल का समावेश है। आरोपियों ने कुछ दिन पहले झींगा बाईई टाकली के राष्ट्र संत नगर में एक घर में सेंधमारी कर सोने चांदी के आभूषण सहित घर में रखि एक स्पोर्ट्स बाइक चोरी कर ली थी।इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान ही पुलिस को असलम काजी हाथ लगा था जिसने करण पाटिल के साथ मिलकर शहर के यशोधरा नगर और कलमना पुलिस थाना अंतर्गत भी चोरी की वारदातों को अंजाम देने की कबूली दी। 

पुलिस ने इन दोनों की निशानदेही पर चोरी के चार मामलों का खुलासा करते हुए करीब साढ़े 3 लाख रूपये का माल बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी का कुछ माल उन्होंने अपने एक सुनार साथी को दिया है जिसके चलते उसकी भी तलाश पुलिस कर रही है।