logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर में मदर डेयरी को बम से उड़ाने की धमकी, गिट्टीखदान पुलिस जांच में जुटी


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मदर डेयरी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। धमकी एक गुमनाम पत्र के माध्यम से दी गई, जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।

जानकारी के अनुसार, आज दोपहर मदर डेयरी प्रबंधन को एक गुमनाम पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें डेयरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पत्र मिलते ही प्रबंधन ने मामले की सूचना गिट्टीखदान पुलिस और बॉम्ब शोधक (बम निरोधक) पथक को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और बॉम्ब शोधक पथक ने मदर डेयरी परिसर पहुंचकर सघन जांच अभियान चलाया। पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली गई और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई। हालांकि जांच के दौरान कोई भी बम या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए गिट्टीखदान पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गुमनाम पत्र किसने भेजा और इसके पीछे क्या मकसद था। साथ ही पत्र के स्रोत और भेजने वाले की पहचान के लिए तकनीकी जांच भी की जा रही है।