logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपराजधानी में अपराधी बेखौफ, तीन आरोपियों ने सरे आम युवक की चाकुओं से गोदकर की हत्या; दहशत फैलाने की फायरिंग


नागपुर: मानकापुर थाना क्षेत्र के झिंगाबाई टाकली से दिल दहलादेन वाली घटना सामने आई है, जहां तीन अपराधियों ने चाकुओं से गोदकर एक युवक की सारे आम हत्या कर दी। आरोपियों ने गुरुवार रात नौ बजे नागरिकों से भरे बाजार में इस वारदात को अंजाम दिया, इस दौरान एक अपराधी ने  भय फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की। गनीमत यह रही किसी को गोली नहीं लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेहखौफ होकर घूमते हुए वहां से निकल गए। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सोहेल खान के रुप में हुई है। 

इसी दौरान किसी ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। मानकापुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और नागरिकों की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकुओं और पिस्तौल को भी बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान डोंगरे और मसराम के रुप में हुई है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हत्या के मुख्य कारण का पता लगा रही है। सारे आम हुई हत्या से नागरिकों में भय का माहौल है। लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।