logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर में चोरी का प्रयास नाकाम, अलार्म और सीसीटीवी ने तीन चोरों की साजिश पर फेरा पानी


नागपुर: शहर के हुडकेश्वर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत महालगीनगर स्थित फ्रीडम फाइटर कॉलोनी में एक बड़ी चोरी की वारदात होते-होते टल गई। कॉलोनी निवासी दिलीप देशमुख के घर बीती रात तीन अज्ञात चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन घर में लगे सुरक्षा अलार्म के बजते ही उनकी साजिश नाकाम हो गई। अलार्म की तेज आवाज से घबराकर चोर मौके से फरार हो गए।

इस घटना के समय देशमुख परिवार किसी निजी कार्य से पुणे गया हुआ था, जिससे घर पूरी तरह खाली था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने देर रात घर में घुसने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि चोरों ने पहले आसपास की रेकी की और फिर मुख्य द्वार की ओर बढ़े। जैसे ही उन्होंने दरवाजे से छेड़छाड़ की, घर में लगा आधुनिक सुरक्षा अलार्म सक्रिय हो गया।

अलार्म बजते ही पूरे परिसर में हलचल मच गई। चोरों को अंदेशा हुआ कि लोग जाग सकते हैं, इसलिए वे बिना कुछ चुराए ही भाग खड़े हुए। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी है। फुटेज में तीनों संदिग्धों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही हुडकेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं कॉलोनीवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों में सुरक्षा उपकरण लगवाएं और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें।